Vaibhav Sooryavanshi reveals fathers lesson: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में सफलता के शिखर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स के ये सेंसेशन अभी 15 मैचों में 680 रन बनाकर ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे है। उनकी लगातार रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस ने क्रिकेट फैंस ही नहीं, बल्कि क्रिकेट के दिग्‍गजों को भी अपना मुरीद बना लिया है। फिर भी, अपने शानदार सीजन के बावजूद वह उन शतकों से चूक गए, जिनके वे हकदार थे। लेकिन, वह इससे निराश नहीं हैं, क्‍योंकि उनके पापा बचपन से ही उन्‍हें सिखाया है कि क्रिकेट एक टीम गेम है। आप भले ही शतक, दोहरा शतक या तिहरा शतक बना लो, लेकिन जब तक टीम नहीं जीते तो उसके कोई मायने नहीं हैं।