वाल्मीकि समाज की मांगों को लेकर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा जोधपुर के पाली जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ से जयपुर मिलने पहुंचे। दल ने 7 सूत्रीय मांगों को रखते हुए ज्ञापन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम सौंपा। बोले- वाल्मीकि जयंती पर अवकाश हो महामंत्री अशोक आदिवाल ने बताया कि वाल्मीकि समाज के आराध्य भगवान महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर राज्य में सफाई कामगारों के लिए अवकाश (छुट्टी) की घोषणा की जाए। सफाई कर्मचारी आयोग के द्वारा ही प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति प्रक्रिया को सम्पन्न कराया जाए। प्रदेश में सभी नगर निकायों में सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को सीधे तौर पर साक्षात्कार से सम्पन्न कराया जाए। कहा- समाज के बेरोजगार, दर-दर भटक रहे महामंत्री अशोक आदिवाल ने कहा- प्रदेश में 2018 के बाद सफाई निरीक्षकों (सफाई प्रभारियों) के हजारों पद खाली पड़े हैं जिनमें नियुक्तियां होनी बाकी है। ऐसे कई शिक्षित व डिप्लोमाधारी युवा बेरोजगार दर-दर होकर रोजी-रोटी के लिए भटक रहे हैं। ऐसे बेरोजगार डिप्लोमाधारी युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार योजना के तहत सीधी भर्ती में नियुक्ति दी जाए। वाल्मीकि समाज पिछड़ा हुआ है। इस समाज को मूल मुख्य धारा में लाने के लिए समाज को विशेष आरक्षण की आवश्यकता है। इसलिए मूल रूप से शिक्षा व सभी विभागों में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। समाज का हॉस्टल भी बने महामंत्री अशोक आदिवाल ने कहा- वाल्मीकि समाज शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही पिछड़ा हुआ है। इस समाज को शिक्षित बनाने व आने वाली पीढ़ियों के विकास एवं शिक्षा को बढ़ाने के लिए प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में वाल्मीकि समाज के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए छात्रावास का निर्माण कराने का आदेश दिया जाए। वाल्मीकि समाज भवन बांडी नदी, पाली पर नगर निगम, पाली द्वारा भूमि आवंटित की गई है तथा 35 वर्षों से सभी सामाजिक कार्य वहां किए जाते है। उक्त भूमि पर छात्रावास बनवाया जाए। जिलाध्यक्ष द्वारका प्रसाद जावा ने किया कि वाल्मीकि समाज सफाई का कार्य कई सालों से करता आया है। वाल्मीकि समाज सभी समाजों में सबसे नीचे की पायदान पर खड़ा है। हमारी इन मांगों का निस्तारण किया जाए।
