पीएम मोदी की अपील के बाद अब बीजेपी कम तेल में खाना पकाने के गुर महिलाओं को सिखा रही हैं। आज जयपुर में बीजेपी महिला मोर्चा की ओर से महिलाओं के लिए एक वर्कशॉप रखी गई। जिसमें महिला मोर्चा की कार्यकर्ता और आम महिलाओं को लाइव किचन में कम तेल और बिना तेल के खाना बनाने के गुर सिखाए गए। इस मौके पर बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष राखी राठौड़ ने कहा कि आज ग्लोबल लेवल पर जो क्राइसिस चल रहा है, उसमे कम तेल का उपयोग हमारी सेहत और जेब दोनों के लिए अच्छा हैं। उन्होने कहा कि पीएम मोदी ने इस क्राइसिस के दौर में खाने में सीमित मात्रा में तेल का उपयोग करने का आह्वान किया था। उनके इसी आह्वान से प्रेरित होकर महिला मोर्चा ने यह वर्कशॉप आयोजित की हैं। हम सभी जानते है कि देश में कुकिंग ऑयल बड़ी मात्रा में आयात होता हैं। अगर हम खाने में कम तेल का इस्तेमाल करेंगे तो उसमें भी कमी आएगी और हमारी सेहत भी सुधर जाएगी। उन्होने कहा कि महिला मोर्चा इस मुहिम को जिलों तक लेकर जाएगा और कम तेल के इस्तेमाल से होने वाले फायदों को लेकर अवेयरनेस कैंपन भी चलाएगा। वर्कशॉप वैशाली नगर में एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बिना तेल के भी अच्छा खाना बनता है
वर्कशॉप में कुकिंग एक्सपर्ट शेफ विनीता सोमानी ने महिलाओं को बिना तेल के भी डिशेज बनाना सिखाई। उन्होने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि हम तेल में ही खाना बनाए। बिना तेल के भी अच्छा खाना बन सकता हैं। उन्होने कहा कि मैने महिलाओं से कहा है कि आपके परिवार के सदस्य अच्छा खाना चाहते है। वो आपसे कभी नहीं पूछेंगे कि खाना कैसे बनाया हैं। आज कुकिंग के कई ऑप्शन आ गए हैं। एयरफायर, ओवन का इस्तेमाल करके अच्छा खाना बना सकते हैं। सबसे जरूरी है कि आप हैल्दी फूड खाए, जिससे आप और आपके परिवार के सदस्य हमेशा स्वस्थ रहे। पनीर,राब,सैलेड बनाना सिखाया
वर्कशॉप में शेफ ने महिलाओं को बिना तेल के पनीर की सब्जी, चावल की राब, सैलेड सहित 8 से 10 डिश बनाना सिखाई। हर डिश बनाने के बाद वर्कशॉप में मौजूद महिलाओं ने डिश को चखकर अपने रिव्यू भी दिए और शेफ से सवाल भी पूछे। वर्कशॉप में शामिल बीजेपी पदाधिकारी मूर्ति मीणा, सृष्टि सेठी सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि आज उनके लिए यह वर्कशॉप काफी फायदेमंद रही। उन्होने वर्कशॉप में बिना तेल के खाना बनाना सीखा। जो उनकी और उनके परिवार की सेहत के साथ घर के बजट को भी कंट्रोल में रखेगा।
