Indian Premier League 2026, Playoff record: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 अपने अंतिम चरण पर पहुंच गई है। एलिमिनेटर और क्वालीफायर-1 मुक़ाबला खेला जा चुका है। अब सिर्फ दो मुकाबले क्वालीफायर-2 और फ़ाइनल बचे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने क्वालीफायर-1 में गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर सीधे फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 29 मई को मुकाबला होगा।