मंदिर से लौट रही बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक ने बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद उसे अपने घर ले गया। जहां जमीन पर सिर पटक पटककर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी खून से सने कपड़ों में घर के बाहर आकर बैठ गया। इस दौरान आरोपी की मां ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। मामला झुंझुनूं जिले के पचेरीकलां थाना क्षेत्र के गांव रामसर का है। बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर ने बताया- सुबह 10:30 बजे सूचना मिली कि पचेरीकलां थाना क्षेत्र के गांव रामसर गांव में एक बुजुर्ग महिला की हत्या हो गई है। सूचना पर टीम गांव पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। जमीन पर सिर पटक-पटककर हत्या की पुलिस ने बताया- मृतक महिला की पहचान कमला देवी (60) पत्नी ख्यालीराम यादव के रूप में हुई है। कमला देवी बुधवार सुबह 10 बजे घर से 150 मीटर दूर स्थित मंदिर गई थी। मंदिर पास ही राजेश पुत्र महासिंह ने उसे रोक लिया और जबरन मारपीट करते हुए अपने घर में ले गया। जहां जमीन पर सिर पटक पटककर उसकी हत्या कर दी। लहूलुहान हालत में घर के बाहर आकर बैठा वारदात के बाद आरोपी राजेश खून से सने कपड़ों में अपने घर के बाहर आकर बैठ गया। राजेश के शरीर पर खून लगा देखकर उसकी मां नीता देवी ने शोर मचाकर गांव वालों को बुलाया। ग्रामीणों ने अंदर जाकर देखा तो कमला देवी लहूलुहान हालत में कमरे के फर्श पर पड़ी हुईं थीं। मृतका का भाई बोला- आरोपी सनकी स्वभाव का है कमला देवी के भाई महावीर प्रसाद ने आरोप लगााय कि राजेश ने बेरहमी से हत्या की है। राजेश सनकी स्वभाव का है। कमला देवी के पति ख्यालीराम गांव में ट्रैक्टर चलाकर मजदूरी करते हैं। उनके दो बेटे हैं, जिनमें एक बेटा जितेंद्र दिव्यांग है, जबकि दूसरा बेटा सत्येंद्र घटना के समय पचेरीकलां गया हुआ था। आरोपी और उसकी मां को हिरासत में लिया डीएसपी नोपाराम ने बताया- मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर सैंपल लिए हैं। आरोपी राजेश और उसकी मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को बुहाना अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। … यह खबर भी पढ़ें
जयपुर में पीट-पीटकर मां को मार डाला, VIDEO:बेहोश होने के बाद भी मुक्के मारता रहा बेटा, पति बचाने की कोशिश करता रहा जयपुर में बेटे ने मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पत्नी को पिटता देखकर पति ने बचाने की कोशिश की। मगर बेटा मां बेहोश होने तक उन पर मुक्के बरसाता रहा। (यहां पढ़ें पूरी खबर)
