मध्य प्रदेश के बैतूल के टीकाबर्री गांव का मासूम हर्ष यदुवंशी कोल्ड्रिफ सिरप लेने के बाद गंभीर हालत में नागपुर मेडिकल कॉलेज के वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. परिवार का आरोप है कि दो डॉक्टरों ने बार-बार यही दवा लिखी, जिससे उसकी दोनों किडनी फेल हो गईं. इलाज में अब तक ढाई लाख रुपये खर्च हो चुके हैं.
