नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर बीकानेर से है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने BSF की सांचू पोस्ट का दौरा किया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें 1. अमित शाह बोले- बॉर्डर पर लगेंगे एंटी ड्रोन सिस्टम
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीकानेर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की सांचू पोस्ट का दौरा किया। उन्होंने कहा- मेरे मन में सांचू चौकी को देखने की इच्छा थी। सरकार अगले 6 महीने में बॉर्डर पर एंटी ड्रोन सिस्टम । पूरी खबर पढ़ें 2. मंत्री किरोड़ी मीणा ने मूंगफली की फैक्ट्री पर छापा मारा
जयपुर के गोविंदगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसीएस (ACS) मूंगफली फैक्ट्री पर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मंगलवार को छापा मारा। फैक्ट्री में बाजार से खरीदी गई मूंगफली की पैकिंग कर अच्छे किस्म के बीज RG-510 के नाम से बेचा जा रहा था। पूरी खबर पढ़ें 3. होटल मैनेजर से लात-घूंसों से जमकर मारपीट
अलवर शहर के एक होटल में खाने के पैसे मांगने पर युवकों ने मैनेजर को जमकर पीटा। युवकों ने लात-घूंसों, थप्पड़ों और कुर्सियों उठाकर मारी। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें 4. सीनियर टीचर एग्जाम 12 जुलाई से,6500 पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर प्रतियोगी परीक्षा-2025 का कार्यक्रम जारी हो गया। 12 से 18 जुलाई 2026 तक एग्जाम होगा। आयोग ने अलग-अलग सब्जेक्ट की परीक्षाओं को चार ग्रुप में बांटा है। ये भर्ती 6500 पदों के लिए हो रही है। पूरी खबर पढ़ें 5. राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट में माफी मांगी
राज्य चुनाव आयोग ने हाईकोर्ट की 15 अप्रैल की डेडलाइन पर चुनाव नहीं कराने को लेकर बिना शर्त कोर्ट में सुनवाई के दौरान आज माफी मांगी। आयोग ने कहा कि सरकार की ओर से जरूरी डेटा उन्हें समय पर नहीं मिला। इसलिए चुनाव कराने में देरी हुई है। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें 6. गहलोत बोले- एक दो चाय हमारे साथ पी लेते
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिना नाम लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत पर तंज कसते हुए कहा कि एक-दो चाय हमारे साथ पी लेते तो हम बताते काम कैसे करवाते हैं, लेकिन यह तो हैं तीस मार खां। पूरी खबर पढ़ें 7. अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण दुबई, मस्कट नहीं जा पाए बकरे
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों और समुद्री जहाजों की सप्लाई चेन पूरी तरह ठप हो गई है। इसका सीधा और बड़ा असर अजमेर की प्रसिद्ध बकरा मंडी पर पड़ा है। इस तनाव की वजह से अजमेर से खाड़ी देशों को होने वाला बकरों का एक्सपोर्ट पूरी तरह रुक गया है। पूरी खबर पढ़ें 8.क्राइम की दुनिया में छाने के लिए REEL बनाता था
जयपुर में हत्या के मामले में पकड़े गया बदमाश क्राइम वर्ल्ड में छाने के लिए इंस्टाग्राम रील बनाता था। खुद की बड़ी गैंग होना बताता था। पुलिस ने उस पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है 9. सीकर में 25-25 पैसे के 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
सीकर में 25-25 पैसे के दो इनामी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी करीब 5 महीने से फरारी काट रहे थे। ये आरोपी जमीन पर कब्जा करने, फिरौती मांगने जैसी वारदातों में लिप्त थे। रील डालकर लोगों में डर का माहौल पैदा करते थे। पूरी खबर पढ़ें कल क्या है खास
10…..वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन कल से 27 मई से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन शुरू होंगे. राज्य सरकार ने योजना हेतु 150 करोड़ का बजट मंजूर किया है…..