राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 मई से शुरू होगी। योजना के तहत राज्य के 60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को देश के 15 प्रमुख तीर्थ स्थलों की फ्री रेल यात्रा करवाई जाएगी। वहीं चयनित यात्रियों को हवाई जहाज के जरिए नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन भी करवाए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून है। देवस्थान विभाग के अनुसार- आवेदन ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक वरिष्ठ नागरिक विभाग के पोर्टल और वेबसाइट से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में अंतिम तिथि तक संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी। वहीं विभाग ने सलाह दी है कि आवेदन से पहले जनआधार अपडेट जरूर करवा लें ताकि दस्तावेज अपलोड करने में परेशानी न हो। पूरी यात्रा का खर्च राज्य सरकार उठाएगी। यहां करें आवेदन ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल: edevasthan2.rajasthan.gov.in देवस्थान विभाग की वेबसाइट: devasthan.rajasthan.gov.in इसके अलावा राज्य के सभी ई-मित्र केंद्रों पर भी आवेदन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कौन होंगे पात्र आवेदन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी 50 हजार को ट्रेन और 6 हजार करेंगे हवाई यात्रा योजना के तहत इस बार 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा करवाई जाएगी। वहीं 6 हजार यात्रियों को हवाई यात्रा के जरिए नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर भेजा जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के लिए भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी। ट्रेन में मेडिकल टीम, नर्सिंग स्टाफ और एस्कॉर्ट मौजूद रहेंगे ताकि बुजुर्ग यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। चयन कैसे होगा यात्रियों का चयन जिला स्तर पर कंप्यूटरीकृत लॉटरी के जरिए किया जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची जिला कलेक्टर कार्यालय, देवस्थान विभाग कार्यालय और विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएगी। आवेदन से पहले ये जरूर जान लें आवेदन केवल ऑनलाइन ही मान्य होंगे। अंतिम तिथि के बाद किसी तरह का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन में गलत जानकारी देने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों से समय रहते जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की अपील की है।
