जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नया परिसर के पीछे राजपूत समाज छात्रावास के बाहर दो दिन पहले विवि के छात्र ओमसिंह को कार से रौंदने वाले आरपीएस अधिकारी जब्बरसिंह चारण को डीजीपी राजीव शर्मा ने सोमवार को निलंबित कर दिया। उधर पुलिस ने चारण के ब्लड सैंपल के नमूने जांच के लिए एफएसएल लैब भेजे हैं। हॉस्टल के छात्रों ने चारण पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप लगाया था।