मध्यप्रदेश के सिंगौली से भीलवाड़ा(राजस्थान) आ रही यात्रियों से भरी बस बिजौलिया के पास करीब 40 फीट गहरी खाई में गिर गई। पहाड़ी इलाके में घुमाव के दौरान ड्राइवर स्टेरिंग से कंट्रोल खो बैठा और बस तेज रफ्तार में खाई में जा गिरी। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और 25 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर करीब 90 की स्पीड में गाड़ी चला रहा था, जिससे हादसा हुआ। हादसा देख रास्ते से गुजर रहे लोग तुरंत मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को मध्यप्रदेश के सिंगोली के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। घटना बिजौलिया के कांस्या क्षेत्र में रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे हुई। बिजोलिया थाने की कांस्या चौकी प्रभारी नरेश सुखवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों का सिंगोली के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। मामला एमपी पुलिस के क्षेत्र में होने के कारण एमपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले देखिए- 2 PHOTOS बस खाई में जाने लगी तो मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शी एवं बस में सवार यात्री गोपाल पुत्र पूसा निवासी भिनाय (अजमेर) और जमनाबाई भागचंद ने बताया- ड्राइवर घुमाव क्षेत्र में करीब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बस चला रहा था। इससे वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इससे बस पहाड़ से नीचे करीब 40 फीट नीचे खाई की ओर जाने लगी। इससे बस में बैठे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि बस पथरीले रास्तों से नीचे जाने के बाद भी पलटी नहीं, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने संभाला
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने नीचे उतरकर घायल यात्रियों को संभाला और एम्बुलेंस व पुलिस- प्रशासन को सूचना दी। हादसा मध्यप्रदेश सीमा क्षेत्र में हुआ, इसलिए सिंगोली थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल मध्यप्रदेश के सिंगोली स्थित अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में ये हुए घायल
हादसे में देवीलाल पुत्र गणेश निवासी सोडीजर, मांगीबाई पत्नी देवीलाल निवासी सोडीजर, नफीस पुत्र कमरुद्दीन निवासी शाहपुरा, अफसाना पत्नी इम्तियाज निवासी भीलवाड़ा, निधि पुत्री मनीष निवासी उदयपुर, कृष्णा पुत्र प्रहलाद निवासी बड़ी, विकास पुत्र राजू निवासी भीलवाड़ा, शकुंतला पत्नी नवल निवासी सिंगोली, शारदा पत्नी सूरज निवासी रावतभाटा, पिंकी पत्नी गोविंद निवासी रामनगर, कैलाश पुत्र गोपाल निवासी पटियाल, गोपाल पुत्र लक्ष्मीनारायण निवासी पटियाल, भावना पत्नी राहुल निवासी सिंगोली, धर्मराज पुत्र भेरूलाल निवासी अजमेर, सोनू पुत्र संजय निवासी हमीरगढ़, गोपाल पुत्र पूसा निवासी सरगांव, जमनाबाई पत्नी भागचंद निवासी अजमेर, नेहा कुंवर पत्नी समंदर निवासी भीलवाड़ा, गीताबाई पत्नी भंवर निवासी भीलवाड़ा घायल हो गए। इनके अलावा रेशमा पत्नी बाबू निवासी भीलवाड़ा, कांशीराम पुत्र तुलसीराम निवासी डूंगरिया, सुरेश पुत्र भागचंद निवासी अजमेर, गीता पत्नी पपूलाल, प्रेमबाई पत्नी हजारीलाल निवासी गणेशपुरा, मोहनलाल पुत्र कालूराम निवासी रावतभाटा, छोटीबाई पत्नी मोहनलाल निवासी रावतभाटा, इंदरमल पुत्र सोमराज निवासी रामपुरा, अरमान पुत्र पीरू निवासी भीलवाड़ा, कलाबाई पत्नी मांगीलाल निवासी धाकड़ी, रोड़मल पुत्र मांगीलाल निवासी बोलाई, माया पत्नी महेन्द्र निवासी भीलवाड़ा एवं मांगीबाई पत्नी बद्रीलाल निवासी सिंगोली को भी चोटें आई हैं।