अलवर के राजगढ़ कस्बे में आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर में लेपर्ड घुस गया। इंस्पेक्टर के घर की चारदीवारी के अंदर बगीचे में उनका पालतू कुत्ता बंधा हुआ था। लेपर्ड दीवार फांदकर अंदर घुसा और कुत्ते पर हमला कर दिया। करीब 16 मिनट तक कुत्ते के आस-पास रहा। इसके बाद कुत्तें को नोंचकर मार डाला। इसके बाद चेन से बंधा सिर को छोड़कर उसका बाकी शरीर खींचकर ले गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इंस्पेक्टर और आस-पास के लोगों का कहना है कि पहाड़ी इलाका होने के कारण हमेशा डर बना रहता है।
मकान मालिक को सुबह चला पता औद्योगिक क्षेत्र स्थित शेखा की बगीची के पास रहने वाल विश्राम मीना ने बताया कि घर में डॉग को बेल से बांध रखा था। आज सुबह उठकर देखा तो चेन में केवल हमारे पालतू कुत्ते का सिर था। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज में बाउंड्रीवाल को कूदकर लेपर्ड अंदर आता दिखा। वो पेड़ों के बीच बंधे कुत्ते के पास पहुंचा और उस पर हमला कर दिया। लेपर्ड करीब 16 मिनट तक घर की बॉउंड्रीवाल के अंदर रहा। डॉग के बाद कुत्ते के आधे हिस्से को खींचकर जंगल की तरफ ले गया। आस-पास पहाड़ी इलाका, जंगली जानवरों का रहता डर लेपर्ड ने करीब एक साल पहले भैंस के पाड़े पर हमला किया था। उस समय जाग होने पर परिवार के लोग चिल्लाए तो लेपर्ड भाग गया था। असल में यहां आस-पास पहाड़ी क्षेत्र है। जंगली जानवरों का भय रहता है। प्रशासन से इसके लिए तारबंदी करने की मांग की है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जहां पगमार्को का जायजा लेकर आगे की कार्यवाही जारी कर दी।

You missed