Money Tips: कर्ज सुनते ही आम आदमी के मन में एक डर बैठ जाता है। लेकिन जो लोग सच में अमीर हैं, वे कर्ज से नहीं डरते, बल्कि उसे एक टूल की तरह इस्तेमाल करते हैं। यही वह सबसे बड़ा फर्क है जो एक आम निवेशक और एक अमीर निवेशक की सोच के बीच होता है। अमीर बनने के पीछे असली राज सोचने के तरीके में छुपा है। अमीर लोग अलग सोच के जरिए ही न केवल अपने पैसे को सुरक्षित रख पाते है बल्कि उसे बढ़ाते भी रहते हैं।