Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 10 बजे 24 केरेट गोल्ड का रेट 590 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,640 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 500 रुपये गिरकर 1,46,250 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 430 रुपये गिरकर 1,19,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।