पाली वासियों को दिल्ली के लिए जिस सीधी ट्रेन का सालों से इंतजार था, वह शुक्रवार को खत्म गया। भुज-दिल्ली (19403-04) ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही ढोल- नगाड़ों के साथ ट्रेन का स्वागत किया गया। ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से सुबह 9:45 बजे फ्लाइट से रवाना होकर जोधपुर पहुंचे। यहां से वे जालोर गए और वहां से हरी झंडी दिखाकर भुज-दिल्ली ट्रेन (19403-04) को आगे के लिए रवाना किया गया। पहले देखिए- ट्रेन की 2 तस्वीरें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
शाम 7 बजे ट्रेन के पाली रेलवे स्टेशन पहुंचते ही प्लेटफॉर्म पर जश्न मनाया गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान ट्रेन को मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर आगे के लिए रवाना किया। बता दें कि अब पालीवासी सीधे ट्रेन से दिल्ली जा सकेंगे। साथ ही जयपुर के लिए भी उन्हें एक ट्रेन और मिल गई है, जिससे कनेक्टिविटी मजबूत हो गई है। इस खास मौके को यादगार बनाने के लिए रेलवे स्टेशन पर तिरंगा थीम पर विशेष सजावट की गई। समारोह में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में पाली के लोग उमड़े। भुज- दिल्ली- भुज ट्रेन से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… जालोर को दिल्ली के लिए पहली ट्रेन मिली:मंत्री बोले-सिरोही भी रेलवे से जल्द जुड़ेगा, 24 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल बनेंगे
