पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन-जाडन रोड पर शुक्रवार दोपहर को कार और केम्पर में टक्कर हो गई। हादसे में सात जने घायल हो गए। पांच घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल और दो घायलों को मारवाड़ जंक्शन हॉस्पिटल भर्ती करवाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार मारवाड़ जंक्शन थाना क्षेत्र के मारवाड़ जंक्शन और जाडन के बीच यह हादसा शुक्रवार दोपहर को हुआ। तेज रफ्तार बोलेरो केम्पर सामने आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार गीता देवी, गोलाराम पुत्र चिमनाराम, प्रकाश पुत्र भंवरलाल सहित सात जने घायल हो गए। दो घायलों को मारवाड़ जंक्शन और पांच घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना को लेकर घायलों के परिजन पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों को संभाला। इस हादसे में दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
