झारखंड के पाकुड़ में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया. 13 साल की बच्ची और उसकी मां की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. जांच में सामने आया कि आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का पिता ही निकला, जिसने शराब और शक के चलते इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
