Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 640 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,230 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये की तेजी के साथ 1,46,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 370 रुपये की बढ़त के साथ 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। गुड रिटर्न के अनुसार, जयपुर में सोने का भाव भी आज दिल्ली की कीमतों के बराबर ही है।
