Layoffs News: दुनियाभर में छंटनी का दौर चल रहा है। टेक कंपनियां तेजी से AI इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर रही हैं और कॉस्ट कटिंग के लिए लोगों को निकाल रही हैं। लेकिन नौकरीपेशा आदमी को यह समझना होगा कि कंपनियां छंटनी से हफ्तों, बल्कि कई बार महीनों पहले से ही संकेत देने लगती हैं। अचानक मिलने वाली लेऑफ की खबर कर्मचारियों के लिए किसी झटके से कम नहीं होती। इसलिए अमेरिका की जानी-मानी रिक्रूटर श्रेया मेहता 7 ऐसे संकेतों के बारे में बता रही हैं, जो कंपनियां पहले से देना शुरु कर देती हैं। आइए इन संकेतों के बारे में जानते हैं।