झुंझुनूं शहर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब 400 किलो पेस्टीसाइड (कीटनाशक) और केमिकल युक्त तरबूज जब्त कर मौके पर ही नष्ट करवाए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह मेहनतकश और लालूराम यादव की अगुवाई में टीम ने शहर के कलेक्ट्रेट रोड से लेकर मंडावा रोड क्षेत्र में फल और सब्जी विक्रेताओं की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को कई दुकानों पर अत्यधिक पेस्टीसाइड के इस्तेमाल वाले और बेहद खराब गुणवत्ता के तरबूज मिले। जिन्हें तुरंत प्रभाव से नष्ट कराया गया ताकि वे आम जनता तक न पहुंच सकें। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह मेहनतकश ने कहा- दुकानदार केवल मुनाफे के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ न करें। बाजार में केवल ताजा और गुणवत्ता युक्त फल-सब्जियां ही बेची जाएं। अगर कोई भी विक्रेता नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्यों खतरनाक हैं ये तरबूज लापरवाही बर्दाश्त नहीं, पूरे जिले में चलेगा अभियान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में खराब, सड़े-गले और केमिकलयुक्त फलों की बिक्री की शिकायतें बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए पूरे जिले में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। CMHO डॉ. छोटेलाल गुर्जर ने कहा कि जिले के किसी भी कस्बे या शहर में लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। हमारी टीमें लगातार बाजारों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल ले रही हैं। खुद को ऐसे बचाएं
