हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में ज्योतिसर गांव के पास नरवाना ब्रांच नहर (भाखड़ा) से 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर में शव बहने की सूचना पाकर उसे बाहर निकाला और पुलिस को मौके पर बुलाकर उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान की कोशिश की। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और पैन कार्ड के आधार उसकी पहचान पटियाला जिले के गांव बौंसर कलां के बलकार सिंह के रूप में हुई। बलकार सिंह खेती-बाड़ी का काम करते थे। कल यानी 20 मई को बलकार सिंह अपने घर से पैदल निकले थे और देर शाम तक घर नहीं पहुंचे। सरपंच के जरिए परिवार को मिली सूचना गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव के सरपंच को शव की फोटो और जानकारी शेयर कर दी। इसके बाद उसके परिवार से संपर्क हो गया। सूचना मिलते ही परिवार के लोग कुरुक्षेत्र पहुंचे और शव की पहचान कर दी। पुलिस कल गुरुवार को बलकार सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी। परिवार को लगा रिश्तेदारी में गए ज्योतिसर पुलिस चौकी इंचार्ज कृष्ण पाल ने बताया कि बलकार सिंह कल बुधवार को अपने घर से निकला था। देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार को चिंता हुई। शुरुआत में परिवार को लगा कि वह किसी रिश्तेदारी में गया होगा, लेकिन बाद में तलाश करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। मानसिक रूप से परेशान था बलकार परिवार ने पुलिस को बताया कि बलकार सिंह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पास के गांव में उनके नहर में गिरने या कूदने की आशंका है। परिवार ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।