भीषण गर्मी और उदयपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बीच उदयपुर में बीच-बीच में बिजली बंद होने से जनता परेशान हो गई। उदयपुर के व्यापारियों ने कहा कि उनके धंधे पर बड़ा असर बिजली बंद होने से आ रहा है। उदयपुर के सर्राफा बाजार के व्यापारियों और होटल से ज़ुड़े लोगों ने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि बिजली की कोई कमी नहीं है तो दूसरी तरफ आए दिन अघोषित पावर कट हो रहा है। दुकानदारों का कहना है कि एक तो आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर घोषित पावर कट किया जा रहा है और इसके बाद भी उन इलाकों में अघोषित पावर कट किया जा रहा है। व्यापारियों में गुस्सा है। होटल एसोसिएशन से ज़ुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि नीचे के स्तर पर सिस्टम कैसे खराब हो रहा है इस पर देखने की जरूरत है। घंटाघर और बड़ा बाजार के व्यापारियों ने कहा कि बुधवार की शाम की ही बात है कि उनके वहां पर ​कुछ समय के लिए बिजली बंद कर दी गई। जब फोन घनघनाएं तब जाकर बहाल हुई। अशोक नगर सहायक अभियंता कार्यालय से जुड़े केशवनगर, न्यू केशवनगर और रूपसागर रोड पर दिन और रात में कई ​बार अघोषित कटौति हो रही है। अशोक नगर में रहने वाले एक उपभोक्ता ने बताया कि उनके वहां रात में भी बिजली चली जाती है। यहीं नहीं पूर्व में सविना, हिरणमगरी और अशोकनगर में बिजली को लेकर लोगों ने आक्रोश जाहिर किया था। पढ़े क्या बोले व्यापारी… उदयपुर के घंटाघर के व्यापारी गणेश डागलिया ने बताया कि कब दिन में तो कब रात में क​ब बिजली बंद कर देते है पता ही नहीं चलता है। इस गर्मी में घंटों तक पावर कट भी किया जा रहा है। एक तिहाई हिस्से में बिजली बंद कर देते है। सरकार कहती है कि हमारे पास बिजली की कमी नहीं है, हमारे पास 20 प्रतिशत घरों में सौलर लगा दिए गए है इसके बाद भी बिजली बंद हो जाती हैं। इनको कॉल किया जाता है तो कोई ​रेस्पांस नहीं होता है और उठा देंगे तो रटा रटाया जवाब रहता है कि आगे से बंद है। अशोक नगर में पिछले दिनों रात को 10 बजे बिजली बंद हुई और रात करीब 1 ​बजे बिजली बहाल हुई। आम आदमी तो इन्वर्टर नहीं लगा सकता है। गणेशघाटी पर बर्तन के व्यापारी प्रकाश बाबेल ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तो कह रहे कि हमारे पास बहुत बिजली है हम दूसरे राज्यों को बेचेंगे और यहां हालात ऐसे है कि किसी भी समय बिजली बंद हो जाती है। बर्तन पर नाम खोदने से लेकर कई काम ऐसे है जो बिजली से होता है और बिजली बंद हो जाती है। इस गर्मी में व्यापारी और आम आदमी परेशान है। घंटाघर पुलिस थाने के नीचे सोने-चांदी के कारीगर भूपेंद्र सोनी ने बताया कि इच्छा हो तब बिजली बंद हो जाती है ऐसे में हम आभूषण के पॉलिश नहीं कर पाते है, सिलाई नहीं कर पाते है, मशीन में तार नहीं खींच पाते है। इस गर्मी में तो बिजली बंद होते ही परेशान अलग हो जाते है। होटल एसोसिएशन उदयपुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने बताया कि करीब 15 से 20 दिनों से अघोषित बिजली कटौति हो रही है जिसकी मार आम आदमी, टूरिस्ट और व्यापारी पर पड़ रही है। जब राज्य सरकार ने कहा कि बिजली की कमी नहीं है तो ये नीचे के स्तर पर क्या परेशानी हो रही है कि जब चाहे तब बिजली बंद हो जाए। यह खबर भी पढ़े… गर्मी में लाइट नहीं आने पर लोगों का फूटा गुस्सा:पावर हाउस जाकर किया हंगामा, बोले- दिन में शटडाउन के बाद रात में भी बिजली बंद की उदयपुर शहर के अशोक नगर सब डिवीजन स्थित पावर हाउस पर गुरुवार देर रात बिजली बंद होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात 10 बजे के बाद करीब एक से डेढ़ घंटे तक लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। ऐसे में रात 12 बजे लोग पावर हाउस पहुंच गए और हंगामा कर दिया। (पूरी खबर पढ़े..)