उत्तर प्रदेश एटीएस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था हटाकर शरीयत कानून लागू करने और “मुजाहिद आर्मी” बनाने की साजिश में शामिल पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया. इनमें सरगना मोहम्मद रजा समेत सुल्तानपुर, सोनभद्र, कानपुर और रामपुर के आरोपी शामिल हैं. कोर्ट ने सभी को 8 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेजा है. एटीएस अब नेटवर्क, फंडिंग और हथियारों की जांच करेगी.
