नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी से है। यहां डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे बदमाश ने मां-बेटे को बंधक बनाया और ज्वेलरी-नकदी लूट ली। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. राज्यपाल बोले-जूली का CM बनने का नंबर आएगा, लगता नहीं
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने विधानसभा में कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली पर मजाकिया अंदाज में सियासी तंज कसा। राज्यपाल ने कहा- राजस्थान के पहले निर्वाचित मुख्यमंत्री टीकाराम थे। राज्यपाल ने टीकाराम जूली की तरफ इशारा करते हुए कहा- इनका सीएम बनने का नंबर आएगा, लगता नहीं है। पूरी खबर पढ़ें 2. इंजीनियर की पत्नी-बेटे को बंधक बनाकर लूटा
खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसे बदमाश ने मां-बेटे को बंधक बनाकर ज्वेलरी-नकदी लूट ली। बदमाश ने 2 साल के बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर मां को गमछे से बांध दिया। जब दूसरा डिलीवरी बॉय वहां पहुंचा तो बदमाश ने उसे 145 रुपए दिए और पार्सल लेकर वापस भेज दिया। पूरी खबर पढ़ें 3. जैसलमेर में बनेगा देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब
सलमेर में देश का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी हब बनेगा। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे घोटारू क्षेत्र में 60 गीगावाट क्षमता का सोलर, विंड और हाइब्रिड एनर्जी प्रोजेक्ट विकसित होगा। इसके लिए यूएई सरकार करीब 3 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। पूरी खबर पढ़ें 4. 120 फीट गहरे कुएं में गिरे मां और बेटा
सिरोही जिले के मंडार थाना इलाके में मां-बेटा 120 फीट गहरे कुएं में गिर गए। करीब 16 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF और सिविल डिफेंस टीम ने दोनों के शव निकाले। मृतका अलका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पूरी खबर पढ़ें 5. पानी नहीं मिलने से गायों की तड़प-तड़पकर मौत
बाड़मेर जिले के दरासर गांव में पानी की कमी के कारण बीते कुछ दिनों में 10 से ज्यादा गायों की तड़प-तड़पकर मौत का दावा है। आबादी के पास गायों की शवों से बीमारी का भी खतरा भी बढ़ गया है। गायों के शवों का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने यहां पानी के टैंकर भेजे। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. तेज रफ्तार कार पलटने से होटल मालिक की मौत
जयपुर में बेकाबू कार के पलटने से होटल मालिक की मौत हो गई। कार में मौजूद अन्य युवकों ने खिड़की से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। होटल मालिक अपने दोस्तों के साथ 2 गाड़ियों में 200 फीट बाइपास की तरफ जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी की स्पीड 100 से ज्यादा थी। पूरी खबर पढ़ें 7. 16 साल बाद मां मिली, गले लगकर रोने लगे बेटे
भरतपुर के अपना घर आश्रम में 2 भाई 16 साल बाद मां से मिले तो गले लगकर रोने लगे। 16 साल पहले दिमागी रूप से बीमार होने के कारण महिला घर से निकल आई थी। महिला की याद में पति की मौत हो गई। परिवार महिला से मिलने की उम्मीद छोड़ चुका था। पूरी खबर पढ़ें
8. चेन तोड़ने पर बदमाश से भिड़ी 70 साल की महिला
अजमेर में रिटायर्ड आर्मी अफसर की बुजुर्ग पत्नी बदमाश से भिड़ गईं। सोमवार सुबह वह घर के बाहर खड़ी थीं। इसी बीच बाइक पर आए बदमाश ने झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। इस दौरान महिला ने करीब 3 मिनट तक बदमाश का मुकाबला किया। आधी चेन महिला के हाथ में रह गई। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. शादी में दूल्हा नहीं रख सकेगा दाढ़ी
राजस्थान के 5 जिलों के गुर्जर समाज ने सामाजिक कुरीतियों और फिजूलखर्ची के खिलाफ ऐतिहासिक और कड़ा फैसला लिया है। अब समाज के किसी भी सामाजिक समारोह में डोडा, अफीम या शराब जैसी नशे की चीजों की मनुहार प्रतिबंधित रहेगी। शादी में दूल्हा दाढ़ी नहीं रख सकेगा। पूरी खबर पढ़ें कल क्या होगा खास
10. 19 घंटे बंद रहेंगे श्याम बाबा के दर्शन
सीकर के खाटूश्यामजी में मंदिर के कपाट 19 मई रात 10 बजे से 20 मई शाम 5 बजे तक बंद रहेंगे। विशेष अनुष्ठानों के साथ बाबा श्याम की सेवा-पूजा और तिलक कार्यक्रम किया जाएगा।