अजमेर में एक महिला वकील से शादी का झांसा देकर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला ने पुलिस को शिकायत दी है, इसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया- मैं मुंबई के अंधेरी की रहने वाली हूं और पिछले कई सालों से वकालत कर रही हूं। अजमेर के एक युवक ने मुझे शादी का भरोसा देकर अजमेर बुलाया। 4 और 5 मई को आरोपी मुझे एक होटल में ले गया, वहां आरोपी ने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में आगे बताया- इसके बाद आरोपी ने मेरे साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने मेरी 5 साल की बेटी को भी पीटा। महिला ने आरोपी की मां पर भी घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे SHO दिनेश कुमार जीवनानी ने बताया- महिला की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (रेप) और 115(2) (धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण में तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। —- रेप से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… कॉन्स्टेबल ने नशीला जूस पिलाकर महिला पुलिसकर्मी से रेप किया:जबरन अबॉर्शन और तलाक करवाया; पत्नी ने धमकाया- तुझे और तेरे बेटे को मरवा देंगे अजमेर में पुलिसकर्मी के महिला कॉन्स्टेबल से रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कॉन्स्टेबल, उसकी पत्नी, भाई, बहन और जीजा के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी पुलिसकर्मी की पत्नी, भाई, बहन और जीजा भी पुलिस कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। (पढ़ें पूरी खबर)