राजस्थान में इस बार मानसून समय से एक सप्ताह पहले आ सकता है। पिछले साल 7 दिन पहले मानसून की एंट्री हुई थी। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने शुक्रवार को प्रदेश में मानसून के एंट्री का फोरकास्ट जारी किया है। प्रदेश में मानसून की सामान्य ​​तारीख 25 जून मानी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार मानसून 20 जून तक राजस्थान में आ सकता है। पिछले 6 साल में राजस्थान में केवल एक बार (साल 2022 में) ऐसा रहा जब मानसून समय से 5 दिन की देरी से प्रवेश किया है। इधर, प्रदेश में शुक्रवार को हीटवेव और तेज गर्मी का दौर रहा। गुरुवार को सुबह से दोपहर तक तेज गर्मी और लू रही। दोपहर बाद जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई। 16 मई के बाद से अगले एक सप्ताह लगातार तेज गर्मी, हीटवेव का दौर रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के 10 जिलों में आंधी बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, तीन जिलों में हीटवेव का ऑरेंज और एक में यलो अलर्ट है। राजस्थान में मौसम की तस्वीर… ये जिले सबसे गर्म रहे दिन का तापमान अब भी 45 डिग्री के करीब पिछले 24 घंटे में दोपहर तक मौसम साफ रहा और तेज गर्मी के साथ पश्चिमी जिलों में लू चली। बाड़मेर, जैसलमेर में गुरुवार दिन में सबसे ज्यादा गर्मी रही, जहां अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। फलोदी, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर के इलाके भी हीटवेव की चपेट में रहे। इधर पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के एरिया में भी तेज गर्मी रही और दिन में कई इलाकों में लू चली। जयपुर में तेज बारिश से मिली राहत राजधानी में गुरुवार शाम को करीब 30 से 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। शहर के अधिकतर हिस्सों में हुई तेज बारिश से तापमान करीब 5 से 6 डिग्री लुढ़ककर 36 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। राजस्थान के प्रमुख शहरों में मौसम का हाल… जयपुर: दिन के तापमान में 1 डिग्री से भी ज्यादा की गिरावट हुई। जयपुर में सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा, लेकिन बीच-बीच में हल्के बादल छाने से धूप थोड़ी कमजोर रही। जयपुर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। देर शाम को जयपुर में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने जयपुर में 15 मई को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जोधपुर: गुरुवार दिन का तापमान 44 डिग्री के करीब रहा। तेज गर्मी के बीच रक्षामंत्री की सभा स्थल के आसपास पानी का छिड़काव किया गया। इस दौरान कुछ बच्चे वहां से निकल रहे थे। वे भी गर्मी से राहत पाने के लिए मशीन के नीचे खड़े हो गए। कोटा: यहां सुबह 11 बजे से ही धूप और गर्म हवा के चलने से लोग परेशान रहे। कोटा में अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी के बीच सड़क पर निकले लोग छांव ढूंढते नजर आए। अजमेर: गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान किया। दोपहर में लू के थपेड़ों के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर भी कम रहने से गर्मी का असर और ज्यादा महसूस हुआ। उदयपुर: 14 मई को शहर का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले 13 मई को अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रहा था। यहां भी दिन भी लू चल रही है। अलवर: शहर के एरिया में गुरुवार सुबह से चारों तरफ बादल छाए रहे। लेकिन फिर भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। जो गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग उपाय करते दिखे। सीकर: सीकर में गुरुवार सुबह से कई इलाकों में बादल छाए रहे। साथ ही उमस बनी रही। दिन धूप रहने के बाद शाम का मौसम बदल चुका है। सीकर में तेज आंधी चलने के साथ बूंदाबांदी जारी है। यहां न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

You missed