पीएम नरेंद्र मोदी की पेट्रोल, डीजल बचाने की अपील के बाद अब राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने आधिकारिक काफिले में वाहनों की संख्या में भारी कटौती की है। राज्यपाल ने काफिले के वाहन कम करने के आदेश दिए हैं। गुरुवार को एयरपोर्ट जाते वक्त राज्यपाल ने अपने काफिले के साथ पायलट कार, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और दूसरे वाहनों को चलने से मना कर दिया। राज्यपाल के निर्देश पर काफिला घटाने के आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों में राज्यपाल के काफिले में साथ चलने वाले वाहनों की संख्या सीमित रखे जाने को सुनिश्चित किए जाने की सख्त हिदायत दी गई है। इन आदेशों के बाद अब आगे भी राज्यपाल के काफिले में हर जगह तीन वाहन ही रहेंगे। जयपुर सहित प्रदेश और देश में यात्राओं के दौरान भी यही व्यवस्था लागू रहेगी। सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील
राज्यपाल ने अपने आधिकारिक काफिले के साथ सरकारी स्तर पर कम से कम वाहनों का उपयोग किए जाने और सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करने की अपील की है। राज्यपाल ने जनता से भी इसी तर्ज पर वाहनों का उपयोग सीमित करने और पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील की है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद का काफिला छोटा करने के आदेश दिए थे। मुख्यमंत्री ने सरकारी अफसरों को भी कम वाहनों का इस्तेमाल करने के आदेश दिए थे। ये खबर भी पढ़िए… CM भजनलाल ने अपने काफिले से आधी गाड़ियां हटाईं:PM की अपील का असर, 5 कारों के साथ एयरपोर्ट पहुंचे; मंत्री-अधिकारियों को भी निर्देश राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिजूलखर्ची रोकने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद मुख्यमंत्री ने अपने स्वयं के सुरक्षा काफिले (कारकेड) में वाहनों की संख्या में भारी कटौती कर दी है। पढ़ें पूरी खबर