IND-A vs AUS-A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले गए तीसरे वनडे को जीतकर भारतीय-ए टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली है। प्रभसिमरन सिंह की शतक की बदौलत भारत ने मैच 24 गेंद पहले 2 विकेट से जीत लिया। भारत-ए को जीत के लिए 317 रन का लक्ष्य मिला था।
