Metal Stocks Rise: शेयर बाजार भले उतार-चढ़ाव से गुजर रहा हो, लेकिन मेटल सेक्टर ने एक बार फिर निवेशकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। स्टील, कॉपर, एल्यूमिनियम और सिल्वर से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में लगातार खरीदारी दिख रही है। बाजार के जानकार मानते हैं कि यह तेजी जल्दी थमने वाली नहीं है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि पिछले कुछ समय से मेटल शेयरों में जो ठहराव था, वह अब खत्म होता दिख रहा है। कमोडिटी कीमतों में मजबूती और मांग बढ़ने की उम्मीद से कंपनियों की कमाई सुधर सकती है।
