नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर मौसम से जुड़ी है। राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को सीकर और बीकानेर जिले में बारिश हुई। चूरू के सरदारशहर में ओले गिरे। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, राजस्थान दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें
1. CBSE 12वीं में सीकर की तान्या के 99.80% नंबर
CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया। अजमेर रीजन 86.78% रिजल्ट के साथ देश में 11वें नंबर पर रहा। सीकर की तान्या सावनसुखा के आट्‌र्स में 99.80% नंबर आए। तान्या को 500 में से 499 नंबर मिले। अलवर की जानवी शर्मा ने आट्‌र्स में 99% नंबर हासिल किए। पूरी खबर पढ़ें 2. NEET-2026 पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
पेपर लीक की आशंका के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 3 मई को हुई NEET-2026 रद्द कर दी है। इससे पूरे देश में आक्रोश है। कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। सीकर-उदयपुर समेत कई जिलों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और इस्तीफा मांगा। पूरी खबर पढ़ें 3. सीकर-बीकानेर में बारिश, चूरू में ओले गिरे
राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बुधवार को सीकर और बीकानेर जिले में बारिश हुई। चूरू के सरदारशहर में आंधी, बारिश के साथ ओले भी गिरे। डीग शहर में सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास की 4 छात्राएं टेस्ट देते समय गर्मी के कारण बेहोश हो गईं। पूरी खबर पढ़ें 4. CM भजनलाल ने अपने काफिले से आधी गाड़ियां हटाईं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी की पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद अपने सुरक्षा काफिले में गाड़ियों की संख्या में भारी कटौती कर दी है। लाव-लश्कर के साथ चलने वाले सीएम के साथ बुधवार को महज 5 गाड़ियां ही नजर आईं। पूरी खबर पढ़ें 5. कुत्ते ने 2 घंटे में 36 को काटा, लोगों ने घेरकर मारा
बांसवाड़ा के गढ़ी इलाके के मोरड़ी गांव में बुधवार को कुत्ते ने 2 घंटे में 36 लोगों को काट लिया। घर के बाहर खेल रही 5 साल की बच्ची का गाल नोंच लिया और बुजुर्ग का अंगूठा चबा लिया। गांव के लोगों को पता चला तो कुत्ते के पीछे दौड़े और उसे घेरकर मार डाला। पूरी खबर पढ़ें अब 3 अहम खबरें
6. गुजरात की फैक्ट्रियों में काम कर रहे 90 बच्चों का रेस्क्यू
उदयपुर जिले के 90 बच्चे गुजरात के सूरत में फैक्ट्रियों में काम कर रहे थे। उदयपुर की मानव तस्करी निरोधी यूनिट और राज्य बाल आयोग की टीम ने बुधवार को कार्रवाई कर इनको रेस्क्यू किया। सभी बच्चे उदयपुर जिले के आदिवासी क्षेत्रों के हैं, जिनकी उम्र 7 से 14 साल है। पूरी खबर पढ़ें 7. सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को मार डाला
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के महतावास गांव में पति ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद कमरा बंद कर खाटूश्यामजी चला गया। 3 दिन बाद घर से बदबू आई तो हत्या का खुलासा हुआ। पति गांव लौटा तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरी खबर पढ़ें 8. नकाबपोश बदमाशों ने गोदाम में फेंके पेट्रोल बम
अजमेर के कृष्णगंज थाना क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल बम फेंककर कबाड़ी के गोदाम में आग लगा दी। आग से गोदाम में रखा सामान और एक पिकअप जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है
9. रसोई का सामान लेकर टंकी पर चढ़ी महिलाएं
बाड़मेर में पानी की किल्लत से आक्रोशित महिलाएं रसोई का सामान साथ लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहीं दूसरी तरफ अलवर में 20 साल पुरानी टंकी का पाइप फटते ही पानी फव्वारों की तरह बह निकला, जिससे कई इलाकों की सप्लाई ठप हो गई। कल क्या होगा खास
10. सरकारी शिक्षकों के प्रदेशव्यापी आंदोलन की शुरुआत
राजस्थान के सरकारी शिक्षक अपनी लंबित मांगों को लेकर अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले 14 मई से चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करेंगे।

You missed