जालोर में टोल मांगने पर स्विफ्ट कार में सवार युवक ने टोलकर्मी पर पिस्टल तान दी। इसके बाद पिस्टल हवा में लहराई और बिना टोल दिए वहां से निकल गया। पुलिस ने टोल मैनेजर की शिकायत पर मामले में युवक को डिटेन किया है। मामला बिशनगढ़ थाने के मांडवला गांव के टोल का मंगलवार रात 8:15 बजे का है। कार की खिड़की से पिस्टल निकाली मांडवला टोल प्लाजा के मैनेजर रवि प्रताप सिंह ने बताया- मंगलवार रात करीब 8:15 बजे बिशनगढ़ की ओर से सायला की तरफ जा रही एक स्विफ्ट (RJ-16-CA-9323) टोल गेट पर रुकी। जब ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों ने नियमानुसार टोल फीस की मांग की तो ड्राइवर ने कार की खिड़की से पिस्टल बाहर निकाली और टोलकर्मी को दिखाने लगा। मैनेजर ने बताया- युवक ने पिस्टल दिखाते हुए टोलकर्मी को धमकाया और पिस्टल हवा में लहराई। इसके बाद बिना टोल दिए वहां से निकल गया। पुलिस ने आरोपी को डिटेन किया थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि टोल मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बुधवार को आरोपी को डिटेन कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से हथियार के संबंध में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है।
