सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के घोषित परिणामों में बीकानेर की अदिति कुमावत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। अदिति ने अपने बेहतरीन परिणाम से परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। अदिति ने पॉलिटिकल साइंस विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं ज्योग्राफी में 99 और लीगल स्टडीज में 98 अंक हासिल किए। खास बात यह रही कि उन्होंने सभी विषयों में 97 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अदिति, बीकानेर के बिजनेसमैन सुरेंद्र वर्मा और लॉ कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी कुमावत की बेटी हैं। परिवार में शिक्षा और मेहनत का यह सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले उनके भाई भव्य कुमावत ने भी CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। परिवार की इस उपलब्धि को लेकर रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों में खुशी का माहौल है। अदिति की सफलता पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अगर आपने भी CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं तो अपनी डिटेल, फोटो और मार्कशीट हमें 9829286895 नंबर पर भेजें।

You missed