PM Modi Gold Appeal: इतिहास गवाह है कि जब-जब देश की अर्थव्यवस्था मुश्किल में फंसी, तब-तब सरकारों ने लोगों से सोना कम खरीदने की अपील की है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील ने एक बार फिर उसी बहस को जिंदा कर दिया है। पीएम मोदी ने लोगों से अगले एक साल तक सोने की खरीदारी रोकने और ईंधन बचाने की बात कही है। उनका कहना है कि इससे विदेशी मुद्रा का दबाव कम होगा और देश की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच सरकार फिलहाल हर मोर्चे पर सतर्क दिखाई दे रही है।