पाली पंचायत समिति भवन के सामने बने हिन्दू सेवा मंडल के श्मशान घाट से 10 दीवार पंखें चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने यह पंखें क्यों चुराए पुलिस इसकी जांच में जुटी है। कोतवाल रविन्द्रसिंह खिंची ने बताया कि इंद्रा कॉलोनी निवासी विजयनाथ पुत्र रूपनाथ हाल व्यवस्थापक हिन्दू सेवा मण्डल पाली ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि हिन्दू सेवा मण्डल पाली से चोर 10 दीवार पंखे चोरी कर ले गए। मामले में पुलिस ने जांच शुरू की और सीसीटीवी कैमरों की मदद से 34 साल के लक्ष्मण कुमार पुत्र तुलसीराम निवासी बजरंगवाड़ी और 25 साल के कालू उर्फ किशन पुत्र मांगीलाल निवासी कुम्हारों का निचला बास, सूरजपोल को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी के छह पंखें बरामद किए।