मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्तता के आरोप में कॉन्स्टेबल सरजीत को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। यह कार्रवाई 9 मई 2026 को की गई। पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ में कांस्टेबल सरजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। सरजीत पर एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोप लगाए गए थे। कांस्टेबल सरजीत महाराणा प्रताप बटालियन आरएसी आईआर हथुनिया की ए कंपनी में कांस्टेबल नंबर 654 के पद पर तैनात था। जांच में उनकी मादक पदार्थ तस्करी में संलिप्तता की पुष्टि हुई। पुलिस विभाग में कार्यरत होने और कानून के जानकार होते हुए भी कांस्टेबल सरजीत का मादक पदार्थ तस्करी जैसी गतिविधियों में लिप्त पाया जाना विभागीय आचरण एवं नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया। इस पर कॉन्स्टेबल कांस्टेबल सरजीत को राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1958 के नियम 19 (2) के तहत राज्य सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 2018 में हुई थी भर्ती महाराणा प्रताप बटालियन के मेजर तेजपाल सिंह ने बताया- कॉन्स्टेबल सरजीत ए कंपनी में तैनात था। 5 अप्रैल 2026 को एनडीपीएस मामले में लिप्त पाया गया था। वह मूल रूप से गंगानगर का रहने वाला है। उनकी भर्ती 2018 में महाराणा प्रताप बटालियन हतुनिया, जिला प्रतापगढ़ में हुई थी।