जालंधर में शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजीव घनौली को पुलिस ने शनिवार को उनके घर में नजरबंद कर दिया। वे जय श्री राम का नारा लगाने पर एक व्यक्ति के साथ कथित मारपीट के मामले में डीजीपी को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। पुलिस सुबह उन्हें सुबह ही रोक लिया और नजरबंद कर दिया गया। घनौली ने कहा कि एक व्यक्ति को केवल जय श्री राम का नारा लगाने के कारण पीटा गया। इसमें क्या अपराध है। उस नौजवान को इंसाफ दिलाने के लिए वह जलंधर जाकर ज्ञापन देना चाहते थे। संजय घनौली ने इस पुलिस कार्रवाई को निंदनीय बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह पूरे पंजाब में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
