जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल अपने बेटे के साथ राजस्थान रॉयल्स के प्रैक्टिस सेशन को देखने पहुंचे। स्टेडियम में शुक्रवार को मित्तल की मौजूदगी ने खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मालिक मनोज बदाले भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों कुछ देर तक रॉयल बॉक्स में खड़े होकर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस देखते रहे। मनोज बदाले ने लक्ष्मी निवास मित्तल को स्टेडियम की व्यवस्थाओं और सुविधाओं की जानकारी दी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों, टीम कॉम्बिनेशन और फ्रेंचाइजी की रणनीतियों के बारे में भी विस्तार से बताया। बता दें कि हाल ही लक्ष्मी निवास मित्तल ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी को करीब 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक की वैल्यूएशन पर खरीदा है। अब जयपुर पहुंचकर टीम की गतिविधियों और खिलाड़ियों को करीब से देखने को फ्रेंचाइजी के भविष्य की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। मित्तल ने खिलाड़ियों की नेट प्रैक्टिश देखी मैदान में प्रैक्टिस सेशन के दौरान राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आए। इसी बीच लक्ष्मी निवास मित्तल खिलाड़ियों की गतिविधियों को देखते रहे। साथ ही टीम प्रबंधन से चर्चा भी करते दिखाई दिए। सूत्रों के मुताबिक- मित्तल ने स्टेडियम के स्ट्रक्चर, दर्शक सुविधाओं और टीम संचालन से जुड़ी कई जानकारियां भी लीं। मित्तल ने रॉयल बॉक्स से पूरे मैदान और प्रैक्टिस एरिया को नजदीक से देखा। उनकी मौजूदगी को राजस्थान रॉयल्स के लिए बड़े कारोबारी और रणनीतिक संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। कल होगा राजस्थान रॉयल्स का मैच राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 9 मई को जयपुर में खेला जाएगा। ऐसे में टीम प्रबंधन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं स्टेडियम में खिलाड़ी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। मित्तल की मौजूदगी ने इस प्रैक्टिस सेशन को और भी खास बना दिया। ……………………………….. यह खबर भी पढ़ें… IPL-मैच से पहले नमाज अदा करने मस्जिद पहुंचे राशिद खान:जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों की बस खराब, कैब से पहुंचे होटल IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) मुकाबले के लिए गुजरात टाइटंस की टीम जयपुर पहुंच चुकी है। टीम के स्टार स्पिनर और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी राशिद खान शुक्रवार को सांगानेर स्थित मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने पहुंचे। (पूरी खबर पढ़ें)
