जैसलकेर जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सदर थाना पुलिस और डीएसटी टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में अफीम का दूध, तैयार अफीम और डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने तस्कर को NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया आरोपी पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ जिले में कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी दौरान सदर थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने तालमेल बिठाकर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुरेश कुमार (42 वर्ष), पुत्र धनसुख छीपा को पकड़ा। आरोपी मूल रूप से पोकरण के जाटावास का रहने वाला है और फिलहाल चांधन इलाके में रह रहा था। भारी मात्रा में अफीम व डोडा-पोस्त बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अफीम का दूध- 85 ग्राम, तैयार अफीम- 91.3 ग्राम और डोडा पोस्त करीब 1 किलो 800 ग्राम बरामद किया। आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तस्करी के नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी है। टीम में ये रहे शामिल इस सफल कार्रवाई में सदर थानाधिकारी विनय जोशी की टीम और भीमराव सिंह (प्रभारी DST) की टीम का मुख्य योगदान रहा। पुलिस अब आरोपी से यह पूछताछ कर रही है कि वह यह माल कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था। SP अभिषेक शिवहरे ने कहा कि जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।