जयपुर में तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक उछलकर करीब 10 फीट दूर गिरा। बाइक भी उछलकर काफी दूर गिरी। हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे खोह नागोरियान थाना इलाके में परी सर्किल पर हुआ। घटनास्थल से करीब 5 किमी दूर टायर फटने के बाद ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। घायल को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। देखिए, हादसे से जुड़ी 3 PHOTOS… हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार खोह नागोरियान SHO ओमप्रकाश मातवा ने बताया- भरतपुर के अटारी गांव निवासी अशरफ (27) बाइक से RTO की ओर से जेएनयू हॉस्पिटल की तरफ जा रहा था। इसी दौरान परी सर्किल पर ओवरस्पीड थार ने बाइक को टक्कर मार दी। युवक को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा छोड़कर ड्राइवर थार लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही खोह नागोरियान थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल अशरफ को तुरंत JNU हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घटनास्थल से करीब 5 किमी दूर सड़क किनारे खड़ी थार को जब्त कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि टक्कर मारने के बाद ड्राइवर तेजी से थार को भगा ले जा रहा था, लेकिन टायर फट जाने के कारण गाड़ी दूर तक नहीं जा पाई। करीब 5 किमी चलने के बाद जब थार रुक गई। ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। … यह खबर भी पढ़ें… जयपुर में थार ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, VIDEO:20-25 फीट दूरी तक घसीटा; गाड़ी के पहले भी ओवर स्पीड के हो चुके चालान जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला गाड़ी समेत 20–25 फीट तक घसीटती गई। (पूरी खबर पढ़ें)