भारत के आईटी सर्विस सेक्टर की सस्टेनेबल ग्रोथ पिछले तीन वर्षों की ट्रेंडलाइन से ऊपर 4 से 5 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है । शुक्रवार को आई एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है। एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, विश्लेषकों ने आने वाले महीनों में आर्थिक जगत में अस्थिरता कम रहने का अनुमान लगाया है। साथ ही उनका मानना है कि वित्त वर्ष 2027 में ग्रोथ में सुधार की उम्मीद बनी हुई है।