शेखावाटी के कॉमेडियन बन्नू उर्फ बनवारीलाल गोस्वामी और पंकू उर्फ पंकज सोनी में विवाद हो गया। मंगलवार रात पुलिस पंकू के घर पहुंची। पंकू ने पुलिस पर बिना नोटिस घर में घुसने, धमकाने और कैमरे हटाने का आरोप लगाया। पूरा मामला प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है। पंकज सोनी बुधवार को एसपी ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने एसपी प्रवीण नायक नूनावत से मुलाकात की और पुलिस पर आरोप लगाए। उन्होंने मीडिया से कहा- पुलिस ने 5 मई की रात 8 बजे घर में घुसकर कैमरे निकाले और मेरे परिवार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया। हमें घर खाली करने की धमकी दी। उस वक्त घर पर मेरे माता-पिता और मामी मौजूद थी। मैंने घटना के वीडियो बनाए हैं। घटना के बाद रात को पंकू ने रोते हुए वीडियो शेयर किया था। पंकज बोले- 8 महीने से साथ वीडियो नहीं बना रहे पंकज सोनी ने कहा कि वह और बन्नू 2019 से साथ में शेखावाटी कॉमेडी वीडियो बनाते थे। दोनों ने मिलकर लक्ष्मणगढ़ के गाड़ोदा गांव में जमीन खरीदी और मकान बनवाया, जिसमें दोनों के ही परिवार रहते हैं। 28 सितंबर 2025 से दोनों में घर को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद से हमने साथ में वीडियो बनाने बंद कर दिए। दोस्ती में घर की रजिस्ट्री नहीं कराई, बिजली बिल मेरे नाम पंकज सोनी ने कहा कि दोस्ती में मैंने घर की रजिस्ट्री नहीं करवाई थी। हालांकि सबूत के तौर पर मेरे पास खुद के नाम का बिजली का बिल और उस वक्त बनाए वीडियो हैं। काम के सिलसिले में मैं अक्सर बाहर रहता हूं, घर पर मेरे पैरेंट्स अकेले रहते हैं। ऐसे में पीछे से कुछ भी होता है तो सुरक्षा के लिहाज से एसपी से मांग की है। बनवारी लाल बोले- मैं लालची नहीं हूं मामले को लेकर बनवारी लाल गोस्वामी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने कहा कि बनवारीलाल को बन्नू और पंकज को पंकू बनाने वाला ऊपरवाला है। जो बना सकता है, वो बिगाड़ भी सकता है। धन-दौलत, लालच, सब कुछ तेरा-मेरा ऊपरवाले के सामने कुछ भी नहीं है, ऊपरवाला एक मिनट में सब कुछ बराबर कर देता है। हालांकि जनता से ये उम्मीद नहीं थी कि बनवारी की कब्र खुदेगी या बनवारी लालची है और नीच है, ऐसी बातें करने लगेंगे। मैं लालची नहीं हूं। लेकिन कई बार ये होता है कि इंसान एक पक्ष सुनकर भावनाओं में बह जाता हूं। सबूतों के साथ पक्ष रखूंगा बनवारीलाल ने कहा- पंकज के मां-बाप को अपने मां-बाप और पत्नी ने सास-ससुर की तरह रखा। दुबई जाने की बात हो या जिला स्तरीय पुरस्कार, हर जगह खुद के भाइयों को छोड़कर पंकज को साथ रखा। कभी दोगलापन नहीं किया, जैसा उसने कहा, वही किया। अब बात न्याय की आ गई है, तो सबूतों के साथ पक्ष रखूंगा। गांववालों और पड़ोसियों से पूछिए अगर मैं गलत निकलूं तो धमकी दो या फिर मार दो। मेरे बच्चों को धमकी मत दो। देखिए, मामले से जुड़े PHOTOS…
