अलवर की सिलीसेढ़ झील के पास बने ‘देसी ठाठ’ होटल को हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सील करवाया था। लेकिन करीब 3 महीने पहले, कंज्यूमर कोर्ट (जयपुर) ने न केवल इस सील को हटाने के आदेश दिए, बल्कि खुद कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष सील खुलवाने होटल पहुंच गए थे। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई। हाईकोर्ट में एडवोकेट जनरल को बुलाया गया और उनसे पूछा– यह सब क्या हो रहा है? कंज्यूमर कोर्ट का इस मामले में ऐसा क्या पर्सनल इंटरेस्ट (इनवॉलमेंट) था? क्यों न कंज्यूमर कोर्ट के अध्यक्ष जी.एल. मीना को इस मामले में पार्टी (पक्षकार) बना लिया जाए? अब 3 पॉइंट में समझिए, क्या है पूरा मामला किस तरह कोर्ट की नाराजगी रही, वकील से जानिए अलवर UIT के वकील अजय शुक्ला ने बताया- हाईकोर्ट ने इस बात पर सबसे अधिक नाराजगी जाहिर की कि यह मामला जयपुर कंज्यूमर कोर्ट के क्षेत्राधिकार (Jurisdiction) का था ही नहीं, फिर भी वहां से सील हटाने के आदेश दे दिए गए। हद तो तब हो गई जब खुद अध्यक्ष आदेश तामील करवाने मौके पर पहुंच गए। कोर्ट ने सवाल किया कि इसमें ऐसा क्या पर्सनल इंटरेस्ट था? क्यों ना इस मामले में कंज्यूमर कोर्ट अध्यक्ष को ही पार्टी बना लिया जाए? इसके बाद एडवोकेट जनरल से कहा- देखिए, यह क्या हो रहा है। कंज्यूमर कोर्ट के आदेश को दी थी चुनौती बता दें कि 4 दिसंबर 2025 को नगर विकास न्यास (UIT) ने ‘देसी ठाठ’ होटल को सील किया था। इसके बाद एडीजे कोर्ट नंबर-3 ( अलवर) ने होटल मालिक को राहत देते हुए सील हटाने का आदेश दिया था, जिसे नगर विकास न्यास ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने एडीजे कोर्ट के आदेश को खारिज कर दिया, जिसके बाद 13 दिसंबर 2025 को यूआईटी ने दोबारा होटल को सील कर दिया था। जब होटल मालिक को कहीं से राहत नहीं मिली, तो वे जयपुर कंज्यूमर कोर्ट पहुंचे। वहां से राहत मिलने पर होटल की सील हटा दी गई। इस पूरे मामले में यूआईटी सचिव लगातार यह कहती रहीं कि यह आदेश गलत है और हम इसके खिलाफ वापस हाईकोर्ट जाएंगे। अब करीब तीन महीने बाद होटल वापस सील हो गया है। उधर, हाईकोर्ट ने भी कंज्यूमर कोर्ट के फैसले पर सख्त नाराजगी जताई है। इस कानूनी खींचतान के बीच ‘देसी ठाठ’ होटल में शादी की बुकिंग कराने वाले परिवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है। —- देसी ठाठ होटल से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… सील के बाद भी चलता दिखा होटल देशी ठाठ:जूली बोले- लोग अंदर बैठे हैं, बाहर कार्रवाई चल रही है, प्रशासन का तरीका गलत अलवर की फेमस झील सिलीसेढ़ के पेटे पर बने देशी ठाठ होटल को यूआईटी प्रशासन ने गुरुवार सुबह सील कर दिया। इसके अलावा मेधावन, द जंगल लेप, नमन बाग, फतेहगढ़ फॉर्म को भी सील किया गया है। देशी ठाठ होटल के गार्ड रूम को भी तोड़ दिया गया है। जमीन का भू-रूपांतरण कराए बिना होटल चलाने पर यह कार्रवाई की है। पढ़ें पूरी खबर
