Medicine Safety: जयपुर। मौसमी बीमारियों से बचाव और रोकथाम के लिए प्रदेशभर में अब स्वास्थ्य विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। शनिवार से आशा, एएनएम और सीएचओ घर-घर सर्वे कर आमजन को जागरूक करेंगे। इस दौरान लोगों को बताया जाएगा कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सा संस्थान पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लें और बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का सेवन बिल्कुल न करें।
