पचपदरा विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने आसोतरा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ₹1.50 करोड़ की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के नए भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने ‘ग्राम रथ अभियान’ के तहत ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। विधायक डॉ. चौधरी ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। डॉ. चौधरी ने कहा कि उनकी प्राथमिकता केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना है, ताकि हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुंच सके। इस अवसर पर पचपदरा तहसीलदार गोपी किशन पालीवाल, चिकित्सा अधिकारी वाकाराम चौधरी, विकास अधिकारी राधाकृष्ण खारवाल, जिला परिषद सदस्य उमाराम चौधरी, आसोतरा प्रशासक दामोदर सिंह राजपुरोहित सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
