श्रीगंगानगर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते बुधवार सुबह शहर में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक 3 घंटे पावर कट लगेगा। 132 केवी जीएसएस, श्रीगंगानगर पर मुख्य बस-बार के मेंटेनेंस का कार्य चल रहा है, जिसके कारण आपूर्ति प्रभावित होगी। इस दौरान 132 केवी सबस्टेशन से जुड़े कई 33 केवी फीडर प्रभावित होंगे। एईएन आशीष कोचर ने बताया- शहर के 33 केवी जवाहर नगर, पुरानी आबादी, मौसम विभाग, सद्भावना नगर, मिर्जेवाला, ब्रिगेड, खाटलबाना, शनि मंदिर, भगत सिंह चौक, पावर हाउस गेट (गोल बाजार, सिविल लाइन, डेंटल कॉलेज, पुराना हॉस्पिटल समेत आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे। एईएन आशीष कोचर ने कहा- यह जरूरी तकनीकी कार्य है और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें। बिजली कटौती की सूचना पहले से देने के बावजूद विभाग ने उपभोक्ताओं के सहयोग की उम्मीद जताई है।
