ग्राम पंचायत बुडीवाडा में विधायक डॉ. अरुण चौधरी ने ग्राम रथ अभियान के अंतर्गत 50 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद स्थापित किया, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विधायक ने आमजन को इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि सरकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से विधायक डॉ.अरुण चौधरी ने विधायक कोष से 50 लाख रुपए से अधिक राशि के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पानी एवं अन्य जनोपयोगी परियोजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कहा कि जनसेवा ही उनका प्रमुख धर्म है और जनता से किए गए वादों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी और आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। ग्राम रथ अभियान के इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। देखें PHOTOS