जयपुर के मानसरोवर इलाके में तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। महिला गाड़ी समेत 20–25 फीट तक घसीटती गई। महिला की हालत गंभीर है और अभी वह वेंटिलेटर पर है। हादसा विजय पथ स्थित एसबीआई के सामने मंगलवार सुबह 11:36 बजे हुआ। इसका CCTV भी सामने आया है। विजयपथ मानसरोवर निवासी महिला नेहा श्रीवास्तव (35) स्कूटी से बाजार जा रही थी। घर से निकलने के बाद महिला एसबीआई के पास पहुंची, जहां कट पर टर्न लेते समय सामने आई तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी। थार महिला को घसीटते हुए ले गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। महिला के पति अंकित सक्सेना पीएचई़डी यूडीसी पद पर कार्यरत हैं। पहले देखिए, घटना से जुड़ी कुछ PHOTO’S ब्लैक थार एक्टिवा को टक्कर मारते हुए घसीटा नेहा के देवर अर्पित सक्सेना ने बताया कि हादसे के दौरान मैं उनके पीछे ही गाड़ी में चल रहा था। मैं और मेरी पत्नी लोगों के साथ हादसे के बाद गाड़ी के पास पहुंचे। मैंने थार के आगे वाले गेट के शीशे पर मारा तो ड्राइवर बाहर निकलकर आया। इस दौरान नेहा भाभी बोनट गाड़ी के आगे वाले हिस्से में फंसी हुई थी। थार ड्राइवर ने पहले नीचे झुक कर देखा, फिर वापस गाड़ी में जाकर बैठ गया। थार में दो लोग सवार थे जो मौका देखकर गाड़ी लेकर फरार हो गए। थार के पहले भी है ओवर स्पीड के चालान शिप्रापथ थाना प्रभारी महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विजय पथ स्थित एसबीआई के सामने जिस तेज रफ्तार थार ने महिला को कुचला, उस गाड़ी के पहले भी चालान हो रखे हैं। मामले में थार के नंबरों के आधार पर आरोपी की तलाश जारी है। —————– ये खबर भी पढ़िए… जयपुर में तेज रफ्तार थार ने 2 लोगों को रौंदा,VIDEO:युवक बाइक समेत गाड़ी के नीचे फंसा, मौत; युवती गंभीर घायल, आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार जयपुर में शनिवार को तेज रफ्तार थार ने पहले युवती को टक्कर मारी, फिर बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि घायल युवती को सवाई मानसिंह (SMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर के बाद बाइक सवार युवक थार गाड़ी के नीचे फंस गया था। (पूरी खबर पढ़ें…)