राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट ने आज एक रिपोर्ट जारी करते हुए खांसी की सिरप, एंटी एलर्जी दवाई, महंदी के कॉन की बिक्री पर रोक लगाई है। ये दवाईयां और कॉस्मेटिक उत्पाद जांच में अमानक मिले है, जिनके सैंपल 16 से 30 अप्रैल के बीच अलग-अलग जगहों से लिए थे। राजस्थान ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट के ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने बताया- पुष्प हिना ब्रांड से बाजार में बिकने वाली महंदी कॉन, प्रेम दुल्हन फास्ट कलर के नाम से मिलने वाला कलर कॉन जांच में अमानक मिला है। कलर कॉन में तो जो तत्व बताए गए उनमें से भी एक भी तत्व ऑरिजनल नहीं मिला, जिसके कारण इसका सैंपल ही फेल घोषित कर दिया। ये कलर बाजार में पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन की फर्म मैसर्स प्रेम ग्रीन प्रा. लि. की तरफ से तैयार करके बेचा जाता है। जबकि महंदी कॉन सोजत (पाली) की फर्म पुष्प हिना प्रा. लि. की तरफ से बनाया जाता है। इन दोनों की बिक्री पर रोक लगाते हुए इनके बचे हुए स्टॉक को बाजार से उठाने के निर्देश दिए है। इन दवाईयों की बिक्री पर भी लगाई रोक
