राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर जारी है। जोधपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, झालावाड़, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ कई जिलों में बारिश और ओले गिरे। बारिश और आंधी से भीलवाड़ा के आसींद में शादी में लगे टेंट तक उड़ गए। झालावाड़ के अकलेरा में शाम 4:15 बजे करीब 20 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे। राजसमंद जिले के बरडाया गांव में बकरियां चराने खेत में गए नाबालिग की बिजली गिरने से मौत हो गई। पेड़ के नीचे खड़ी 16 बकरियों ने भी दम तोड़ दिया। इससे पहले रविवार को सीकर, दौसा, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर और हनुमानगढ़ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। ओले भी गिरे। कई पेड़ धराशायी हो गए। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियां तक उड़ गईं। जैसलमेर जिले में हीटवेव को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला गया है। मौसम के इस बदलाव से प्रदेश के अधिकांश शहरों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 19 जिलों में आंधी और बारिश का ऑरेंज, 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 70KM की स्पीड तक तेज हवा चलने की आशंका है। राजस्थान के मौसम से जुड़ी 3 PHOTOS… सबसे ज्यादा गर्म शहर… अपने शहर का तापमान जानिए… बारिश-ओले गिरने से जुड़ी अन्य फोटोज…