Tarn Taran Bypoll 2025: पंजाब के तरनतारण विधानसभा में होने जा रहे उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार को ऐलान कर दिया है। प्रदेश के मुख्ममंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को उपचुनाव के लिए आप के उम्मीदवार के रूप में हरमीत सिंह संधू के नाम का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा तरनतारन में आयोजित एक रैली के दौरान की गई है। सीएम मान ने संधू को जनता का पसंदीदा चेहरा बताते हुए कहा कि वे सबसे मजबूत उम्मीदवार नजर आ रहे हैं।