Pre-Monsoon Rain: वैश्विक महंगाई और भू-राजनीतिक तनाव के बीच अगर भारत की अर्थव्यवस्था को कोई राहत दे सकता है, तो वो है अच्छी बारिश। इस बार मानसून से पहले ही ऐसे संकेत मिल रहे हैं, जो किसानों से लेकर बाजार तक सबके लिए राहत की खबर बन सकते हैं। मानसून (Monsoon) समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विभाग यानी India Meteorological Department का कहना है कि इस साल मई में सामान्य से ज्यादा बारिश (Pre-Monsoon) हो सकती है। इतना ही नहीं, दक्षिण-पश्चिम मानसून 15 से 20 मई के बीच अंडमान-निकोबार पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है, तो खेती की तैयारी समय से पहले शुरू हो जाएगी और किसानों को बड़ा फायदा मिलेगा।
